1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनभद्र: अनियंत्रित हो ट्रेक्टर पलटा, दबने से चालक की मौत

सोनभद्र: अनियंत्रित हो ट्रेक्टर पलटा, दबने से चालक की मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सोनभद्र: अनियंत्रित हो ट्रेक्टर पलटा, दबने से चालक की मौत

{ सोनभद्र से विजय पांडेय की रिपोर्ट }

म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरविल ग्राम पंचायत के पूरब टोले में सोमवार को सुबह 10 बजे अनियंत्रित हो ट्रेक्टर पलट गया जिससे चालक इंजन के नीचे जाकर दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा मिली सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष रमेश चंद्र ने ट्रेक्टर को उठवा कर शव को निकलवा कब्जे में ले कर परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।

जानकारी के अनुसार चालक सुरेश प्रसाद प्रजापति पुत्र देव पाल प्रजापति उम्र 26 वर्ष जो छत्तीसगढ़ के बरवे में स्थानीय श्रमिको के साथ ट्रेक्टर चलाता था।

सोमवार को वह बरवे से ट्रेक्टर व श्रमिक लेकर आया था 10 बजे श्रमिको को छोड़ टेक्टर मालिक के घर जा रहा था कि इसी दौरान पूर्वब मुहल्ले के पास चालक सहित ट्रेक्टर गड्ढे में पलट गया और यह दुर्घटना हो गयी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...