{सोनभद्र से विजय पांडेय की रिपोर्ट}
सोनभद्र में कोरोना वायरस का दुसरा संदिग्ध मामला सामने आया है। खास बात यह है कि यह विदेशी नागरिक हैं और ओबरा स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। ओबरा स्थित एक हॉस्पिटल से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल में बने कोरोना वार्ड में कोरोना जांच के लिए रेफर किया है।
नेपाल निवासी नागरिक सोनभद्र के ओबरा में काम करते हैं और पति, पत्नी और एक वर्षीय बच्चा आज ही नेपाल से वापस सोनभद्र के ओबरा क्षेत्र में पहुँचे हैं, इन्होंने ओबरा में ही किराये पर कमरा ले रखा है।

आज नेपाल निवासी पुरुष ने चक्कर आने और उल्टी की शिकायत की, जिस पर किसी ने हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर उसे कोरोना वायरस से संक्रमित होने की शंका जाहिर कर दिया। जिसके बाद प्रशासनिक अमले में हड़कम्प मच गया।
आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुँच गयी और तीनों को संदिग्ध मानते हुए जिला अस्पताल ले आयी। जिला अस्पताल में बने कोरोना वार्ड में इनका परीक्षण किया गया। परीक्षण के बाद इनमें कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं मिलने पर मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ0 पी0बी0गौतम ने जिलाधिकारी को इनके स्थिति से अवगत कराया।

जिलाधिकारी के निर्देश के बाद इन्हें देर रात कोरोना वार्ड से छुट्टी दे दी गयी और हिदायत दिया गया कि 14 दिनों तक घर से बाहर नहीं निकले। बताते चलें कि नेपाली परिवार में एक वर्षीय बच्चा भी था जिसका रो-रो कर बुरा हाल हो गया था जिसके चलते डॉक्टरों ने उन्हें घर जाने की इजाजत दे दी।