1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनभद्र: जिला मुख्यालय पर लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया

सोनभद्र: जिला मुख्यालय पर लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सोनभद्र: जिला मुख्यालय पर लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया

{ सोनभद्र से विजय पांडेय की रिपोर्ट }

सोनभद्र के जिला मुख्यालय पर चोपन विकासखंड के कोटा ग्राम पंचायत के लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया इस प्रदर्शन में ज्यादातर महिलाएं ही शामिल थी, इन लोगों का कहना है कि इनके ग्राम पंचायत में विकास का कोई भी काम नहीं किया जा रहा है।

जिसकी शिकायत कई बार जिलाधिकारी सहित तमाम अधिकारियों से की गयी, दरअसल कोटा ग्राम पंचायत में पहले ही शौचालय आवास जैसी योजनाओं में बड़े घोटाले हुए हैं इन को देखते हुए एक करोड़ से ऊपर की रिकवरी प्रशासन के द्वारा कराई जा रही है।

ऐसे में इस ग्राम पंचायत में होने वाले सभी विकास कार्य इस समय रुके पड़े हैं जिससे इस समस्या को लेकर ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया।

जल्द ही विकास कार्यों को कराए जाने की मांग की जिसमें शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, सोलर लाइट, विद्युतीकरण, पेयजल की समस्या जैसी तमाम समस्याओं को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया।

सोनभद्र के चोपन विकासखंड के कोटा ग्राम पंचायत में शौचालय आवास निर्माण में हुई धांधली यों को देखते हुए जिला प्रशासन ने रिकवरी व ग्राम प्रधान तथा सेक्रेटरी के खातों को सीज कर दिया है जिसकी वजह से विकास कार्य नहीं हो पा रहा है इसको देखते हुए लोगों ने प्रदर्शन किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...