{ सोनभद्र से विजय पांडेय कि रिपोर्ट }
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में मादक पदार्थों के बरामदगी के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के तहत दुद्धी कोतवाली के उपनिरीक्षक शमशाद खान, हेड कांस्टेबल सोमनाथ कांस्टेबल मनीष कुमार व महिला आरक्षी संयोगिता द्वारा अभियान चलाया गया है।
अपने इस अभियान के तहत उन्होंने अजय कुशवाहा पुत्र भूखन निवासी ग्राम डूमरडीहा थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र उम्र करीब 39 वर्ष को डूमरडीहा से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 पेटी अंग्रेजी शराब कुल 239 सीसी बरामद की है।
जिसमें से 2 पेटी गोवा ब्रांड की 99 शीशी तथा 3 पेटी इंपिरियल ब्लू की 140 सीसी 180ml की तथा 3 पेटी बियर कुल 72 किंगफिशर कैन 500ml का बरामद किया गया।
इस संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 18/ 20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत करके कार्यवाही की जा रही है