बड़वानीः मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं कक्षा में बड़वानी जिले की शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 की छात्रा सोनल यादव ने 12वी एग्रीकल्चर से 82 प्रतिशत के साथ कक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया। सोनल की कक्षा 12वीं में सफलता से परिवार के लोगों में खुशी की लहर छा गई। वहीं इस सफलता का श्रेय छात्रा सोनल ने अपने माता पिता और गुरुजनों को दिया।

इस दौरान सोनल का कहना है कि वे एक मध्यम वर्गीय परिवार से आती है। जहाँ एक ओर पिता मजदूरी करते हैं वहीं माता एक ग्रहणी के रूप में कार्य करती है। उनके माता और पिता ने मेहनत मजदूरी कर हौसले को बुलंद बनाए रखा। एक बिटिया की पढ़ाई के सपने को पूरा करने के लिए उसे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाया और लगातार परीक्षा परिणाम बेहतर आए इसके लिए बिटिया को प्रेरित किया।
वहीं छात्रा का कहना है कि वे अब इस सफलता के बाद आगे की शिक्षा महाविद्यालय में निरंतर जारी रखेगी और शासकीय सेवा में जाकर प्रदेश में निमाड़ का नाम रोशन करेगी। छात्रा का कहना है कि उन्हें एग्रीकल्चर विषय बहुत पसंद है। इस विषय को चुनने का कारण खेती किसानी के लिए एक उन्नत किस्म की पैदावार करना है। आने वाले समय में निमाड़ जैसे खेती वाले क्षेत्र के लिए बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगी। इस दौरान छात्रा ने अपनी बोर्ड परीक्षा परिणाम की इस उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता को दिया। जिन्होंने उन्हें लगातार सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान किया। परिवार में माता-पिता ओर भाई बहनों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बड़वानी से संवाददाता लोकेश दावदे की रिपोर्ट