1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. …तो इसलिए त्रिवेंद्र सिंह रावत को सीएम पद से हटाया गया, दी जाएगी ये बड़ी जिम्मेदारी

…तो इसलिए त्रिवेंद्र सिंह रावत को सीएम पद से हटाया गया, दी जाएगी ये बड़ी जिम्मेदारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
…तो इसलिए त्रिवेंद्र सिंह रावत को सीएम पद से हटाया गया, दी जाएगी ये बड़ी जिम्मेदारी

रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी 

उत्तराखंड : उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत को लेकर बीजेपी विधायकों में नाराजगी को ही सीएम के इस्तीफे की वजह माना जा रहा हैं । हालांकि , इसी बीच यह खुलासा हो गया कि बीजेपी ने रावत का सीएम पद से इसलिए नहीं हटाया है कि बीजेपी नेता उनसे नाराज हैं । दरअसल, भारतीय जनता पार्टी त्रिवेंद्र सिंह रावत को केंद्रीय स्तर के किसी पद पर आसीन करने की तैयारी में है । इसका खुलासा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने किया है ।

दुष्यंत गौतम ने उत्तराखंड के केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर कहा कि बदलाव को त्रिवेंद्र सिंह रावत की प्रशासनिक असफलता के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए । उन्होंने कहा- पार्टी यह तय करेगी कि उनके बाद किसे जिम्मेदारी दी जाएगी । उनके बारे में बात करें तो वह पहले भी केंद्रीय स्तर पर काम कर चुके हैं और अनुभवी नेता हैं । ऐसे में पार्टी ने सोचा है कि उनका केंद्रीय स्तर पर काम करना ज्यादा फायदेमंद होगा ।

दुष्यंत ने आगे कहा कि चुनावी साल में लोगों की अपेक्षाएं बहुत ज्यादा होती हैं । सीएम के खिलाफ किसी तरह का कोई गुस्सा नहीं हैं । उन्होंने काफी अच्छा काम किया है । यहां तक कि कोरोना के दौर में भी यह सुनिश्चित किया कि राज्य में कोई प्रशासनिक कामकाज न रुके।

राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि त्रिवेंद्र सिंह रावत को केंद्र में कोई पद दिया जा सकता हैं । हालांकि, अभी तक इस मुद्दें पर कोई फैसला नहीं लिया गया हैं न हीं कोई आधिकारिक घोषणा की गयी है । बता दें कि उत्तराखंड के सीएम के तौर पर त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे के बाद बीजेपी नेताओं की नाराजगी की खबरों से बाजार गरम था । माना जा रहा था कि उत्तराखंड के कई विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत के कामकाज के तरीके से खुश नहीं हैं, जिसके चलते यह फैसला लिया गया । इतना ही नहीं, उन पर प्रशासनिक तौर पर बहुत दक्ष न होने का भी आरोप भी लगा था ।

आपको बताते चलें कि उत्तराखंड में सियासी उठा-पटक के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री का चुनाव कर लिया गया है । प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में तीरथ सिंह रावत सीएम का पदभार संभालेंगे । तीरथ सिंह रावत प्रदेश के पहले शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...