1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. रामलीला मैदान में गूंजे जय श्रीराम के नारे, प्रवेश वर्मा बोले- दिल्ली को बनाएंगे दुनिया की सबसे सुंदर राजधानी

रामलीला मैदान में गूंजे जय श्रीराम के नारे, प्रवेश वर्मा बोले- दिल्ली को बनाएंगे दुनिया की सबसे सुंदर राजधानी

दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनीं रेखा गुप्ता आज रामलीला मैदान में दोपहर 12:30 बजे सीएम पद की शपथ लेंगी। उनके साथ छह विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह में बड़ी संख्या में संत-महात्मा, भाजपा कार्यकर्ता और आम जनता शामिल हो रही है।

By: Rekha 
Updated:
रामलीला मैदान में गूंजे जय श्रीराम के नारे, प्रवेश वर्मा बोले- दिल्ली को बनाएंगे दुनिया की सबसे सुंदर राजधानी

नई दिल्ली: दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनीं रेखा गुप्ता आज रामलीला मैदान में दोपहर 12:30 बजे सीएम पद की शपथ लेंगी। उनके साथ छह विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह में बड़ी संख्या में संत-महात्मा, भाजपा कार्यकर्ता और आम जनता शामिल हो रही है।

शपथ ग्रहण समारोह की मुख्य झलकियां
✅ रामलीला मैदान में भगवा रंग का माहौल, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह।
✅ संत-महात्माओं की मौजूदगी, आनंद अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरि का आशीर्वाद।
✅ भाजपा का वादा पूरा, 8 मार्च से दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।
✅ 27 साल बाद रामलीला मैदान धरना स्थल से सत्ता के मंच में बदला।
✅ प्रवेश वर्मा का बयान- दिल्ली को बनाएंगे दुनिया की सबसे सुंदर राजधानी।

दिल्ली में नया युग शुरू

रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग से आप की बंदना कुमारी को 29,000 से अधिक मतों से हराया था। अब उनके मुख्यमंत्री बनने से दिल्ली के विकास को लेकर नई उम्मीदें जुड़ गई हैं। इस शपथ ग्रहण को “विकसित दिल्ली शपथ समारोह” नाम दिया गया है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत, विकसित दिल्ली के सपने को दर्शाता है।

शपथ ग्रहण से पहले रामलीला मैदान में माहौल

भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़, पार्टी झंडे लहराते हुए जय श्रीराम के नारे।
शालीमार बाग के लोग बेहद उत्साहित, कहा- दिल्ली के विकास का नया अध्याय शुरू।
ऑटो, टैक्सी ड्राइवर संघ और कुली वर्ग के लोग भी आमंत्रित, सरकार ने कल्याण बोर्ड बनाने का वादा पूरा किया।

प्रवेश वर्मा का बड़ा बयान

प्रवेश वर्मा ने कहा, “दिल्ली की जनता ने हमें जो आशीर्वाद दिया है, उसके लिए हम आभारी हैं। 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी है, और अब हमारा संकल्प है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली को दुनिया की सबसे सुंदर राजधानी बनाएंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...