पूर्वी लद्दाख के पैंगोंग इलाके में चीनी सेना से एक बार फिर भारत की झड़प हो गई है। पूर्वी लद्दाख इलाके में पैंगोंग झील के पास चीनी सैनिकों ने फिर घुसपैठ की कोशिश की। हालांकि भारतीय सैन्य जवानों ने चीन की इस कोशिश को नाकाम कर दिया।
अब एक बार फिर हुई इस मुठभेड़ को लेकर कांग्रेस की सरकार बीजेपी पर हमलावर हो गई है और विपक्ष के सभी बड़े नेता बीजेपी और पीएम मोदी पर हमला करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे है।
देश की सरज़मीं पर क़ब्ज़े का नया दुस्साहस !
रोज़ नई चीनी घुसपैठ……..
पांगोंग सो लेक इलाक़ा,
गोगरा व गलवान वैली,
डेपसंग प्लैनस,
लिपुलेख,
डोका लॉ व नाकु लॉ पास।फ़ौज तो भारत माँ की रक्षा में निडर खड़ी हैं,
पर मोदी जी की “लाल आँख” कब दिखेंगी?#IndiaChinaBorderTension pic.twitter.com/oU2mPPAiHN
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) August 31, 2020
आज इसी संदर्भ में कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया कि देश की सरज़मीं पर कब्जे का नया दुस्साहस. रोज नई चीनी घुसपैठ. पैंगोंग इलाका, गोगरा व गलवान वैली, डेपसंग प्लैनस, लिपुलेख, डोका लॉ व नाकु लॉ पास. फ़ौज तो भारत मां की रक्षा में निडर खड़ी है. पर मोदी जी की “लाल आंख” कब दिखेंगी ?
रिपोर्ट के मुताबिक 29-30 अगस्त की रात को चीन की सेना ने समझौते को तोड़ते हुए पूर्वी लद्दाख के पास घुसपैठ की कोशिश की। भारतीय जवानों ने चीनी सेना की इस कोशिश को नाकाम कर दिया। पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे पर ही चीनी सेना को घुसपैठ से रोक दिया।