Wearing tight jeans can be harmful: जींस पहनने वालों को लिए बुरी खबर सामने आ रही है। जी हां नौबत अस्पताल में भर्ती करवाने की भी आ सकती है। दरअसल, एक 25 वर्षीय अमेरिकी लड़की ने खुलासा किया है कि कैसे टाइट हाफ जींस पहनें से वो एक मुसीबत में फंस गई। लड़की को खतरनाक स्किन इन्फेक्शन हो गया था, उसकी हालत इतनी बिगड़ गयी की अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, बाद मे आईसीयू मे शिफ्ट करना पड़ा। लड़की ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।
आपको बतां दे की इस लडकी का नाम सैम है, जो कैरोलिना मे रहती है। उसने अपने टिक टोक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे करीब 80 लाख बार देखा जा चुका है। इस वीडियो मे सैम ने बताया है कि कैसे टाइट जींस शॉर्ट्स पहनने के कारण उसे सिक्न इंफेक्शन हुआ, जिसके चलते उसकी जान भी जा सकती थी।
सैम ने बताया कि तीन साल पहले वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ डेट गई थी। इस दौरान बॉयफ्रेंड के कहने पर शॉर्ट्स जींस पहनी थी, जो बेहद टाइट थी। 8 घंटे तक इसे पहनकर रखा लेकिन जब घर लौटी तो कमर के नीचे दर्द रहने लगा। कुछ समय बाद सैम डॉक्टर के पास पहुंची। तब पता चला के कमर के पास बुरी तरह से स्किन इन्फेक्शन हुआ है।
पहले सैम को अस्पताल में एडमिट किया गया, लेकिन जब हालत नहीं सुधरी तब डॉक्टर्स ने तुरंत उसे आईसीयू में एडमिट कर लिया गया। उसे एक हफ्ते तक आईसीयू मे रखा गया। बताया गया कि उसे सेप्सिस और सेलुलिटिस हुआ था. सैम ने कहा है कि उसे लगातार डॉक्टर्स को पैंट उतार कर घाव दिखाना पड़ रहा था, जो काफी बुरा अनुभव था।