1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीतापुर: मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या, आईजी ने कार्रवाई के दिए निर्देश

सीतापुर: मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या, आईजी ने कार्रवाई के दिए निर्देश

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सीतापुर: मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या, आईजी ने कार्रवाई के दिए निर्देश

{ सीतापुर से ज्योति कुमार की रिपोर्ट }

उत्तर प्रदेश के जनद सीतापुर महोली इलाके में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इसको लेकर लखनऊ रेंज के आईजी एसके भगत ने मंगलवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने आरोपी के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया है.

sitapur-murdered-after-innocent-rape-ig-gives-instructions-for-action

सोमवार को महोली कोतवाली इलाके में राजू (30) ने 3 साल की मासूम बच्ची को टॉफी और बिस्किट देने के बहाने बुलाकर अपने घर ले गया. घर ले जाने के बाद राजू ने मासूम से दुष्कर्म किया और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी.

हत्या करने के बाद आरोपी ने शव को बोरे में भरकर घर में ही छिपा दिया. बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शव को आरोपी के से बरामद किया. बाद में पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था.

sitapur-murdered-after-innocent-rape-ig-gives-instructions-for-action

इसी घटना को लेकर आईजी रेंज लखनऊ एसके भगत ने मंगलवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने पीड़ित के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.

एसके भगत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है. आरोपी के खिलाफ जल्द ही न्यायालय में चार्जशीट दाखिल करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही आरोपी के विरुद्ध एनएसए की कार्रवाई करने के लिए भी आदेश दिए गए हैं.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...