1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. दुनिया में कई जगह Signal का हुआ सर्वर डाउन, यूज़र्स ने ट्वीटर पे करी शिकायत

दुनिया में कई जगह Signal का हुआ सर्वर डाउन, यूज़र्स ने ट्वीटर पे करी शिकायत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दुनिया में कई जगह Signal का हुआ सर्वर डाउन, यूज़र्स ने ट्वीटर पे करी शिकायत

व्हाट्सएप्प की जब से नई पॉलिसी आई है तब से लोग WhatsApp को छोड़ बहुत से लोग Telegram और Signal ऍप्स पे आ गए। Telegram कम समय मे ही सबसे ज़्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऍप्स बन गया।

प्लेस्टोर की रेस में व्हाट्सएप्प को निचले पायदान पे करके ख़ुद टॉप पे बन गया। अब ज्यादा यूज़र बेस होने के कारण Signal ऍप्स हो गया है डाउन इस बात की पुष्टि खुद Signal ने किया है।

Signal ने अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट से ट्वीट किया और कहा कि Signal ऍप्स पे थोड़ी तकीनीकी ख़राबी चल रही है। और कंपनी इसे सही करने में लगी हुई है। और इसे जल्द ठीक किया जाएगा।

आप को बता दें कि WhatsApp की नई पॉलिसी के कारण कई सारे लोग Signal की तरफ़ रुख किया। एक रिपोर्ट के अनुसार Signal के करीब 24 लाख डाऊनलोड हुआ वहीं Telegram को क़रीब 16 लाख बार डाऊनलोड किया गया।

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने भी लोगों को इशारो में सिग्नल दे दिया था कि आप Signal App यूज़ करे। Signal ऍप्स में हाल ही में ग्रुप कॉल फीचर को जोड़ा गया है। Signal App ने साफ कहा है कि कंपनी सिर्फ़ यूज़र का फ़ोन नंबर स्टोर करती है और कोई भी डेटा स्टोर नहीं करती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...