रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी
नई दिल्ली: क्या आपने कभी सोचा है कि बॉलीवुड के कई सितारें फिल्मों में काम ना करने के बाद भी लग्जीरियस लाइफ कैसे जीते हैं। आप सोचते होंगे कि एक फिल्म से इतना पैसा मिल जाता होगा कि ये सितारें ऐशो आराम से गुजर-बसर कर लेते है। पर इसके अलावा असल बात है इन सितारों का साइड बिजनेस, जिसकी वजह से ये सितारें एकदम लग्जीरियस लाइफस्टाइल इंजॉय करते है। तो चलिए आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताएंगे जिन्होंने फिल्मों के अलावा किसी और बिजनेस में अपना हाथ आजमाया और कामयाबी भी पायी-
जैकलीन फर्नांडिस
इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के बारें में तो आप सभी जानते ही है कि ये हिरोइन बनने से पहले श्रीलंका के एक रेस्तरा में काम करती थी। लेकिन इंडस्ट्री में अपना नाम कमाने के बाद अभिनेत्री ने कोलंबो श्रीलंका में खुद का एक रेस्टोरेंट शुरू किया है। जिसका नाम अभिनेत्री ने काएमासूत्र रखा है। यहां आने वालों को श्रीलंका की सभी पसंदीदा डिश मिलती हैं।
शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड में अपनी फिटनेस को लेकर मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अब भले ही फिल्मों में कम नजर आती हो लेकिन शिल्पा फिल्मों के अलावा रेस्टोरेंट, स्पा और बार का बिजनेस संभालती हैं। शिल्पा ने कुछ समय पहले मुंबई के वर्ली इलाके में बेस्टियन चेन नाम का एक नया रेस्टोरेंट भी शुरू किया है। इतना ही नहीं इन हॉस्पिटेलिटी बिजनेस से शिल्पा की करोड़ों में कमाई भी होती है।
आशा भोसले
बॉलीवुड में अपनी आवाज का जादू बिखेरनी वाली मशहूर गायिका आशा भोसले खाने की बेहद शौकीन हैं। अपने खाने के इस शौक को आशा भोसले ने अपना बिजनेस बनाया और सफलता भी हासिल की। आशा भोसले गायिकी से अलग अपने रेस्टोरेंट के बिजनेस में भी एकदम माहिर हैं। भारत के अलावा दूसरे देशों में उनके रेस्टोरेंट। उनका दुबई, कुवैत, यूके और बर्मिंघम में अपने रेस्टोरेंट शुरू किए हैं। इन रेस्टोरेंट में भारतीय व्यंजन मिलते है । और खास बात ये है कि इन सभी रेस्तरां का नाम आशा है।
बॉबी देओल
आश्रम फेम एक्टर बॉबी देओल भी फिल्मों के अलावा रेस्टोरेंट का बिजनेस संभालते है। और बॉबी देवोल एक या दो नहीं बल्कि तीन-तीन रेस्टोरेंट के मालिक हैं। बॉबी देओल का होटल ‘समप्लेस ऐल्स’ मुबंई के अंधेरी में स्थित है। ये जगह इतनी खूबसूरत है कि यहां अपने परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताया जा सकता है। यह होटल इंडियन और चाइनीज डिशेज के लिए काफी मशहूर है। इस होटल को बॉबी ने काफी खूबसूरती से बनवाया है।
सुष्मिता सेन
मिस यूनिवर्स रह चुकी सुष्मिता सेन ने बॉलीवुड फिल्मों से दूरी बनाने के बाद OTT प्लेटफॉर्म पर कदम रखा । लेकिन क्या आप जानते है कि सुष्मिता सेन की एक्टिंग के अलावा अपने बिजनेस में भी अच्छी पकड़ है। सुष्मिता का मुंबई में एक रेस्टोरेंट भी है जो बंगाली डिशेज के लिए काफी मशहूर है। जिसका नाम बंगाली माशी किचन नाम है। रेस्तरा के अलावा अभिनेत्री का एक और बिजनेस है वो है ज्वैलरी का, जिसे उनकी मां संभालती हैं। इसके अलावा सुष्मिता का अपना प्रोडक्शन हाउस भी है जिसका नाम तंत्र एंटरटेनमेंट है।