रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी
नई दिल्ली: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की पूरी फैमिली हिंदी सिनेमा से जुड़ी है। लेकिन अमिताभ बच्चन की बड़ी बेटी श्वेता बच्चन को अक्सर फिल्मों से दूर ही देखा गया है। हालांकि श्वेता बच्चन कई अवार्ड फंक्शन और इवेंट्स में नजर आ जाती है।

बता दें कि अमिताभ बच्चन ने अपनी बेटी श्वेता बच्चन की शादी बहुत ही छोटी उम्र में कर दी थी। पर क्या आपको पता है कि श्वेता की शादी बिजनसमैन निखिल नंदा से इतनी छोटी उम्र में क्यों हो गयी? दरअसल, श्वेता बच्चन की शादी के पीछे का कारण उनकी मां जया बच्चन की जल्दबाजी और श्वेता के बचपन की एक गलती बतायी जाती है।

खैर जल्दी शादी की रिजन जो भी हो लेकिन शादी के बाद श्वेता ने अपने ससुराल को काफी अच्छे से संभाला और एक अच्छी बहू साबित हुई। लेकिन फिर श्वेता को अक्सर बच्चन फैमिली के साथ पार्टियों, फंक्शन और इवेंट्स में देखा जाने लगा और बाते बनने लगी कि श्वेता ज्यादातार अपने मायके वालों के साथ क्यों रहती है।

किसी भी पार्टी में श्वेता कभी अपने पति निखिल के साथ नहीं दिखायी देती है जिस वजह से कई सवाल उठते है। कई बार तो यह तक कहा गया कि श्वेता अपने पापा अमिताभ बच्चन के साथ ही उनके घर में ही रहती हैं। क्योंकि उनकी अपने पति और ससुराल के साथ नहीं बनती। मगर असल में ऐसा कुछ भी नहीं है श्वेता अपने ससुराल से दूर जरुर रहती हैं लेकिन पति के साथ उनकी कोई अनबन नहीं है।

बता दें कि श्वेता भले ही फिल्मों से दूर रही हो पर उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनायी है। श्वेता अपमे पति निखिल के पैसों पर भी निर्भर नहीं रहती है, वो एक सफल बिजनेस वूमैन है। श्वेता ने फैशन डिजाइनिंग में अपना करियर बनाया है। और उनके पति निखिल नंदा एस्कॉर्ट ग्रुप के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर हैं।