1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी: सादे कपड़ों में DM-SSP पहुंचे दुकानों पर- रेट बढ़ाकर सामान बेचते हुए पकड़े गए कई दुकानदार

वाराणसी: सादे कपड़ों में DM-SSP पहुंचे दुकानों पर- रेट बढ़ाकर सामान बेचते हुए पकड़े गए कई दुकानदार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वाराणसी: सादे कपड़ों में DM-SSP पहुंचे दुकानों पर- रेट बढ़ाकर सामान बेचते हुए पकड़े गए कई दुकानदार

देशभर में इस वक्त कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन चल रहा है, जो कि 14 अप्रैल तक बंद रहेगा। इस दौरान जरूरती सामानों की दुकानें खुली हुई हैं, लेकिन कई दुकानदार ऐसे हैं जो मौके का फायदा उठाते हुए सामनों के रेट बढ़ा कर बेच रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है वो भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सांसदीय क्षेत्र बनारस से।

सामान पर रेट बढ़ाकर बेचे जाने की शिकायत जब वाराणसी डीएम और एसएसपी से की गई तो इसकी जानकारी लेने के लिए वो सादे कपड़ों में मार्केट पहुंच गए। सादे कपड़ों में दुकानदारों ने उन्हें आम आदमी समझा और सामान का दाम बढ़ाकर बेचने की कोशिशि की, जिसके बाद असलीयत पता चलते ही दुकानदारों की सीट्टी पीट्टी गुल हो गई।

मीडिया में आ रही खबरों की माने तो, वाराणसी के मनसाराम फाटक, दलहट्टा और चेतगंज इलाके के कई दुकानदारों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, और इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही, वाराणसी के डीएम कौशल राज ने खुद ट्वीट कर खाने पीने के सामनों के दामों की अपडेटेड लिस्ट पोस्ट की है, इसके साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी है है कि होम डिलीवरी के जरिए भी लोगों तक सामान पहुंचाया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...