देश में नशे के काले कारोबार पर नकेल कसने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। एनसीबी ने इस बात का खुलासा किया है, कि देश में 20 लाख नशे के आदी एजेंसी के रडार पर हैं।
NCB वर्तमान में 142 ड्रग्स सिंडिकेट जांच के दायरे में हैं। इन सिंडिकेट के जरिए 1.40 लाख करोड़ रुपये का कारोबार हो रहा है।
पूरे देश में चल रही एनसीबी की जांच में यह तथ्य सामने आए हैं। इन सिंडिकेट के लिंक पश्चिमी यूरोप, कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अमेरिकी देशों और पश्चिम एशिया से हैं।
नशे के इस सिंडिकेट में 25 सिंडिकेट हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में एक्टिव हैं। 9 सिंडिकेट राजस्थान, महाराष्ट्र और गोवा में एक्टिव हैं।
इनके संबंध अफगानिस्तान में तालिबान और पाकिस्तान में ISI से हैं, जबकि कुछ कोलंबिया के ड्रग्स तस्कर बाहरी यूरोप, कनाडा और मेक्सिको में मौजूद अपने सहयोगियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. केरल, तमिलनाडु और लक्षदीप में 10 बड़े सिंडिकेट हैं।
आप को बता दे कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद मामले में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर NCB जांच कर रही है।
इस केस में सुशांत की एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती व कई अन्य लोग जेल में बंद हैं।
ड्रग्स केस में व्हाट्सएप चैट सामने आने के बाद रिया व अन्य सभी लोगों को गिरफ्तार किया गया था। रिया की जमानत अर्जी पर आज (बुधवार) बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होने बाद जमानत मिल गई है।