{ फ़िरोज़ाबाद से दिव्यांशु पुरी की रिपोर्ट }
फ़िरोज़ाबाद में आज शिवपाल यादव पहुँचे, फ़िरोज़ाबाद पहुँचने के बाद उनका काफिला सीधा जिला जेल पहुचा ,जहा 29 जनवरी को कोर्ट द्वारा प्रसपा पार्टी के जिलाध्यक्ष को जेल भेजा गया था।
इस दरम्यान उन्हें 10 साल की सजा सुनाई गई थी ,जिसमे 2001 में बस आगजनी का आरोपी माना गया था ,जिसके चलते प्रसपा पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीम भाई को 5 दिन पूर्व ही जेल भेजा गया आज दोपहर करीब 3 बजे के बाद फ़िरोज़ाबाद जिला जेल शिवपाल यादव अपने समर्थकों के साथ अपने पार्टी के अध्यक्ष से मिलने पहुँचे।

इस दौरान उन्होंने मीडिया सें कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री स्टेज से कहते है जो बोली से नही मानेगा बह गोली से मानेगा इस बारे में कहा मुख्यमंत्री को ऐसा नही कहना चाहिए था, वो एक साधु है और साधु इस तरह की बात करे वह सही नही है।
वही उन्होंने कहा कि शाहीन बाग मैं पिछले 51 दिन से महिलाएं धरने पर बैठी है इस बारे में बोले भाजपा ही इसकी जिम्मेदार है बही गोली चलवाते है ओर खुद ही सारे दंगे करते है.