महाराष्ट्र की सियासत अभी जल्दी ठंडी होती नहीं दिख रही। शिवसेना में मची जंग हर रोज सियासत और बयानबाजी के नए रंग दिखा रही है। ताजा मामला बीते कल यानी शुक्रवार का है। कल महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस रात में दिल्ली पहुंचे। दोनों नेताओं ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुलाकात की तस्वीरें जो आईं, तो तीनों नेता काफी खुश दिख रहे थे।

वहीं, शिंदे और फडणवीस के अमित शाह से मुलाकात से पहले ही शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बीजेपी पर निशाना साध दिया। राउत ने आरोप लगाया कि बीजेपी सिर्फ शिवसेना को ही छीनना नहीं चाहती, उसे पूरी तरह खत्म करना चाहती है

शिंदे ने अमित शाह को स्पेशल भेंट
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान शिंदे ने अमित शाह को स्पेशल भेंट दी। शुक्रवार देर शाम यहां पहुंचे शिंदे एवं फडणवीस का इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से भी मिलने का कार्यक्रम है।

शिंदे-फडणवीस से अमित शाह ने पूछे महाराष्ट्र के हाल
केंद्रीय गृहमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के दौरान राज्य के मौजूदा हालात पर भी चर्चा की

अमित शाह से एक साथ मिलने पहुंचे शिंदे-फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में नयी सरकार के गठन के बाद मंत्रिपरिषद के विस्तार की चर्चा के बीच शुक्रवार को यहां केंद्रीय गृहमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह से भेंट की।
अमित शाह से मुलाकात कर देर रात महाराष्ट्र भवन पहुंचे शिंदे
अमित शाह से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र भवन पहुंचे।