Entertainment News: शहनाज गिल ने बिग बॉस में ये डायलॉग सिद्धार्थ शुक्ला को कहा था। शायद शो में ये पहला मौका था जब शहनाज गिल ने खुलेआम सिद्धार्थ शुक्ला पर हक जमाया था। ये हक वो अपने खास दोस्त पर हमेशा जमाना चाहती थीं, लेकिन किस्मत ने दोनों को जिंदगी भर साथ रहने का मौका ही नहीं दिया। सिद्धार्थ अपनी जान से प्यारी शहनाज को जिंदगी की बीच राह में छोड़कर चले गए।
सिडनाज की यादों का पिटारा है ये गाना
सिद्धार्थ के निधन को दो महीने बीतने वाले हैं। शहनाज धीरे धीरे सिद्धार्थ की यादों से आगे बढ़कर जिंदगी जीना सीख रही हैं। बैक टू लाइफ आते ही शहनाज ने सबसे पहले अपने करीबी दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला को खास म्यूजिकल ट्रिब्यूट दिया है। 29 अक्टूबर को शहनाज का सिद्धार्थ के नाम गाना तू यही है रिलीज हो गया है। गाने को शहनाज गिल ने गाया है। ये सिर्फ गाना नहीं है, बल्कि शहनाज के दिल का गुबार है, जो सिद्धार्थ के जाने के बाद उनके दिल में दबा रह गया था। इस गाने के जरिए शहनाज के बताया है कि सिद्धार्थ का चाहे निधन हो गया लेकिन वो आज भी यहीं उनके साथ बसते हैं।
सिद्धार्थ और शहनाज़ ने बिग बॉस 13 में पहली बार मिले और करीब आ गए। दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते की घोषणा नहीं कि ना ही इस बात से कभी इनकार किया, हमेशा ये खबरें रहीं कि दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं और जल्द ही शादी करने की योजना बना रहे थे। इन खबरों की मानें तो दोनों ने अपनी शादी की तैयारी भी शुरू कर दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिडनाज ने अपने फैसले से उनके परिवारों को अवगत करा दिया था और शादी की तैयारी शुरू हो गई थी। परिवार तीन दिवसीय शादी समारोह के लिए मुंबई के एक होटल के संपर्क में थे। इस फैसले की जानकारी कुछ ही लोगों को थी और इसे बेहद गोपनीय रखा गया था।