1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. BIGG BOSS की ये EX कंटेस्टेंट नहीं बनना चाहती थी आइटम गर्ल, लेकिन हुआ ऐसा कि….

BIGG BOSS की ये EX कंटेस्टेंट नहीं बनना चाहती थी आइटम गर्ल, लेकिन हुआ ऐसा कि….

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
BIGG BOSS की ये EX कंटेस्टेंट नहीं बनना चाहती थी आइटम गर्ल, लेकिन हुआ ऐसा कि….

नई दिल्ली: 2002 में एक म्यूजिक विडियों की जबरदस्त कामयाबी से एक लड़की रातों-रात सुर्खियों में आ गयी। और रातों-रात स्टार जैसी कामयाबी उसके हाथ लग गयी। हर कोई इस लड़की के बारे में जानना चाह रहा था कि ये है कौन? उस लड़की का नाम था शेफाली जरीवाला।

जी हां शेफाली जरीवाला रातों-रात जिस विडियों ने शेफाली की किस्मत बदली वो एक म्यूजिक एल्बम पुराने गानों का रिमेक था। जिसमें कांटा लगा गाने को भी शामिल किया गया था। कांटा लगा का ये विडियों वर्जन दर्शकों को इतना पसंद आया कि शेफाली को कांटा लगा गर्ल के नाम से जाना जाने लगा। इस गाने की सफलता के बाद शेफाली को हिंदी सिनेमा में अक्षय कुमार के साथ फिल्म करने का मौका भी मिला। ये फिल्म थी ‘मुझसे शादी करोगी’। इस फिल्म के एक आइटम नंबर में शेफाली नजर आयी थी। जो कांटा लगा का दूसरा वर्जन था। लोगों ने इस गाने को भी खूब पसंद किया।

पर समय आगे निकलता गया लेकिन शेफाली जरीवाला बॉलीवुड में अपना कोई मुकाम नहीं हासिल कर पायी। बीच में शेफाली की शादी और उनके लव अफेयर के किस्सों ने खूब लाइमलाइट बटोरी लेकिन कांटा लगा जैसी सुर्खियां शेफाली नहीं बटोर पायी।

हालांकि बाद में कुछ म्यूजिक विडियो में शेफाली ने काम किया लेकिन एक आइटम गर्ल के रुप में। शेफाली के मुताबिक वो नहीं चाहती थी की लोग उन्हें इंडस्ट्री की राखी सावंत कहें। इसीलिए शेफाली फिल्मों और म्यूजिक विडियो से धीरे-धीरे दूर होती चली गयी।

लेकिन फिर कुछ साल बाद कांटा लगा गर्ल टेलीविजन के सबसे चर्चित शो बिग बॉस के सीजन 13 में आयी और वहां से निकलने के फिर एक बार सोशल मिडिया पर छाने लगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...