1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. रोहित सरदाना के निधन पर शरजील उस्मानी ने किया ऐसा ट्वीट, जिसे पढ़कर खौल उठेगा आपका खून

रोहित सरदाना के निधन पर शरजील उस्मानी ने किया ऐसा ट्वीट, जिसे पढ़कर खौल उठेगा आपका खून

By: Amit ranjan 
Updated:
रोहित सरदाना के निधन पर शरजील उस्मानी ने किया ऐसा ट्वीट, जिसे पढ़कर खौल उठेगा आपका खून

नई दिल्ली : आज तक न्यूज चैनल के मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना का शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया, जिससे पूरा मीडिया जगत शोकाकुल था। एक ओर जहां लोग उनके निधन पर दुख व्यक्त कर रहे हैं वहीं रोहित सरदाना के निधन को लेकर शरजील उस्मानी के ट्वीट पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। शरजील को ट्विटर पर बैन करने की मांग तेज हो गई है।

दरअसल रोहित के निधन के बाद शरजील ने ऐसा शर्मनाक ट्वीट किया, जिसे पढ़कर आपका भी खून खौल उठेगा। शरजील उस्मानी ने रोहित सरदाना के निधन के ट्वीट पर लिखा कि मनोरोगी, मनोविकारी झूठा और नरसंहार को बढ़ावा देने वाला। एक पत्रकार को रूप में याद नहीं किया जा सकता।

 

शरजील के इस ट्वीट के बाद लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला और लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की दी। ट्विटर पर शरजील को बैन करने की मांग की है। एक शख्स ने ट्विटर इंडिया से शरजील उस्मानी को बैन करने की मांग की है।

 

शरजील के ट्वीट के बाद लोगों का गुस्सा ट्विटर पर फूट पड़ा । शरजील को ट्विटर से सस्पेंड करने की मांग तेज हो उठी है। अरुण यादव ने लिखा है कि इस अकाउंट को तुरंत सस्पेंड किया जाए।

 

कई लोगों का कहना है कि कोरोना के ऐसे वक्त में जब पहले से ही लोग परेशान है उसमें ये नफरत भरे ट्वीट के क्या मायने है। शरजील उस्मानी यूपी के आजमगढ़ जिले के सिधारी इलाके का रहने वाला है। शरजील उस्मानी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का पूर्व छात्र रहा है।

आपको बता दें कि रोहित सरदाना कोरोना संक्रमण के कारण एक निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चला रहा था और अचानक हृदयगति से रूकने उनका निधन हो गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...