कभी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और एनडीए के संयोजक रहे और अब लोकतांत्रिक जनता दल के प्रमुख शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव, भी इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने वाली हैं।
सुभाषिनी यादव , सुभाषिनी राज राव ने आज दिल्ली के कांग्रेस हेडक्वार्टर में पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। और वे कांग्रेस के टिकट पर मधेपुरा के बिहारीगंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं।
सुभाषिनी यादव शरद यादव की बेटी हैं और उनकी शादी हरियाणा के एक राजनीतिक परिवार में ही हुई है। सुभाषिनी ने पिछले साल लोकसभा चुनावों के दौरान मधेपुरा का दौरा किया था और यहां उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ बयान भी दिया था।
सुभाषिनी ने कहा था कि वे पूरा बिहार छोड़कर मधेपुरा में डेरा जमाये बैठे हैं, इसका मतलब कि वो डरे हुए हैं। सुभाषिनी ने ये बयान तब दिया था जब उनके पिता शरद मधेपुरा से चुनाव लड़ रहे थे।
बता दें कि शरद यादव का स्वास्थ्य खराब चल रहा है और वो इलाजरत हैं। सुभाषिनी ने ही पिता के खराब स्वास्थ्य की जानकारी दी थी और इसके साथ ही उन्होंने अपने पिता का हालचाल पूछे जाने पर पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, सीएम नीतीश कुमार और अन्य नेताओं का आभार भी व्यक्त किया था।
बता दें कि अगस्त 2017 में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण शरद यादव को जेडीयू से निकाल दिया गया था। इसी के बाद उन्होंने लोकतांत्रिक जनता दल का गठन किया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में वे महागठबंधन का हिस्सा थे और इसी के बैनर तले मधेपुरा से चुनाव भी लड़े लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
आप को बता दे कि दिल्ली में आज ही कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है जिसमें बिहार चुनाव के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट भी फाइनल होगी।