1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शामली: महिला ने दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप

शामली: महिला ने दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शामली: महिला ने दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप

{ शामली से श्रवण सैनी की रिपोर्ट }

देशभर में दहेज को लेकर नारी उत्पीड़न के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। जबकि सरकार ने कई कड़े कदम उठाकर दहेज उत्पीड़न को लेकर कानून बनाया और उसमें कई बदलाव भी किए, लेकिन दहेज के चलते देशभर में महिलाएं उत्पीड़न का शिकार हो रही हैं।

Shamli Woman accused of dowry harassment

ऐसा ही एक मामला जनपद शामली के थानाभवन क्षेत्र के गांव रसीदगढ़ का है। जहां थाने पहुंची एक महिला ने थाने पर एक शिकायती पत्र देकर बताया कि 3 वर्ष पूर्व उसकी थाना क्षेत्र के एक गांव उमरपुर में शादी हुई थी।

Shamli Woman accused of dowry harassment

उसके पास एक 3 वर्षीय बेटा भी है, लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल जन दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी ना होने के चलते उससे नाराज रहने लगे और उसका उत्पीड़न करने लगे।

Shamli Woman accused of dowry harassment

जिसके चलते बीच-बीच में कई बार उसके साथ मारपीट भी की गई। अब उसके ससुराल जन उसके साथ दहेज की मांग को लेकर लगातार मारपीट कर उसे परेशान कर रहे हैं। अब पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता की तहरीर के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...