1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शामली: पुलिस ने अवैध शराब तस्करों पर शिकंजा कसा

शामली: पुलिस ने अवैध शराब तस्करों पर शिकंजा कसा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शामली: पुलिस ने अवैध शराब तस्करों पर शिकंजा कसा

{ शामली से श्रवण सैनी की रिपोर्ट }

शामली जनपद की कांधला पुलिस ने अवैध शराब तस्करों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है.कांधला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की है.छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन शातिर शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।

जिनके कब्जे से पुलिस ने 8 पेटी हरियाणा मार्का अवैध शराब बरामद की है, फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैऔर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

दरअसल मामला कांधला थाना क्षेत्र के यमुना तट का है पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बीती रात यमुना से अवैध शराब की तस्करी की जानी है…

जिस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए टीम बैठा दी और हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही है अवैध शराब की 8 पेटी सहित तीन शातिर शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी तस्कर नाव में अवैध शराब लादकर यमुना के बीच से ला रहे थे,अवैध शराब की तस्करी शामली जनपद के कांधला इलाके में की जानी थी.

लेकिन पुलिस की तत्परता के चलते तस्करों के मंसूबे नाकाम हो गए हैं…पकडे गए तीनो शराब तस्कर कांधला थाना क्षेत्र के गांव इस्सोपुरटील के निवासी है, फिलहाल पुलिस ने बरामद शराब को जप्त कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...