1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शामली: पटाखा हादसों के बावजूद भी निरीक्षण में सब कुछ ठीक-ठाक

शामली: पटाखा हादसों के बावजूद भी निरीक्षण में सब कुछ ठीक-ठाक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शामली: पटाखा हादसों के बावजूद भी निरीक्षण में सब कुछ ठीक-ठाक

{ शामली से श्रवण सैनी की रिपोर्ट }

शामली में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में 5 लोगों की मौत के बाद उप जिलाधिकारी शामली ने क्षेत्र में मौजूद पटाखा फैक्ट्रियों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सब कुछ ठीक-ठाक मिला बावजूद इसके कि कई बार पटाखा विस्फोट में हादसों में लोगों की जान जा चुकी है।

दरअसल शामली के कांधला पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 5 लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने भी मौत पर दुख जताते हुए संवेदना व्यक्त की थी। तो वहीं जिला प्रशासन पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद पटाखा फैक्ट्री के निरीक्षण करने को निकला है।

इसी के चलते जनपद शामली के उप जिला अधिकारी संदीप कुमार ने क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्रियों का का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए फिलहाल सब कुछ ठीक मिला है।

बाकी एक जांच रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी महोदय को सौंप दी जाएगी। उनके अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी, लेकिन अधिकारियों की पटाखा फैक्ट्री के निरीक्षण की खानापूर्ति का अंदाजा इसी बात से लग जाता है कि शामली में पटाखा विस्फोट में एक बार नहीं कई बार लोगों ने अपनी जान गवाई है।

तो वहीं जहां अधिकारियों के निरीक्षण में अधिकारियों को सब कुछ ठीक मिलता है। तो बार-बार हादसों में लोगों की जान जाना अधिकारियों के निरीक्षण की पोल खोलता है। कई बार अवैध रूप से चल रहे पटाखा निर्माण में भी लोगों की जान ली है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...