1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शामली:दोस्तों के साथ खेल रहे बच्चे की नहर में डूबने से मौत

शामली:दोस्तों के साथ खेल रहे बच्चे की नहर में डूबने से मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शामली:दोस्तों के साथ खेल रहे बच्चे की नहर में डूबने से मौत

शामली: दोस्तों के साथ खेलते समय पूर्वी यमुना नहर में डूबने से 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के नहर में गिरने की सूचना पर मोहल्ले वासियों ने पुलिस को सूचना दी। बच्चे को नहर से निकाल कर अस्पताल ले जाया गया।

जहां से डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दियाा। शामली जनपद के थाना कांधला कस्बे के मोहल्ला मिर्दगान नया बांस निवासी शहजाद का 6 वर्षीय पुत्र उमेर नगर के कैराना रोड़ स्थित पूर्वी छोटी यमुना नहर पर अपने दो अन्य साथियों के साथ खेल रहा था।

बच्चों के अनुसार खेल खेल में भागते समय उक्त बच्चे का पैर फिसलने से अचानक नहर में गिर गया। जिसके बाद सूचना पर ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे पुलिस ने ग्रामीणों की मदद के सहारे नहर में डूबे मासूम बच्चे को 1 घंटे के बाद बरामद कर काला कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...