मुंबई: शमिता शेट्टी ने हाल ही में बहन शिल्पा शेट्टी और उनके पति को इंस्टाग्राम हैंडल पर 12 वीं शादी की सालगिरह बधाई दी है। वही, शमिता शेट्टी के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है।
View this post on Instagram
जिसमें वे अपनी बहन शिल्पा शेट्टी और जीजा राज कुंद्रा के साथ नजर आ रही हैं। यह तस्वीर विदेश की मालूम पड़ती है। देखा जा सकता है कि जहां एक तरफ राज कुंद्रा खड़े हैं वहीं शमिता की दूसरी तरफ बहन शिल्पा नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर शमिता द्वारा शेयर की गई यह तस्वीर खास पसंद आ रही है। फैंस का इस तस्वीर पर खास रिएक्शन देखा जा सकता है। एक यूजर ने लिखा- पार्टी कहां है वहीं दूसरे यूजर ने लिखा सुपर से ऊपर।
बहन शिल्पा शेट्टी और जीजा राज कुंद्रा की शादी की 12वीं सालगिरह पर शमिता शेट्टी ने एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है।
आपको बता दे, इस तस्वीर को साझा करते हुए वे लिखती हैं- ‘हैप्पी एनिवर्सरी माय फॉरएवर फेव्स राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी आपके जीवन में हमेशा खुशी, शक्ति और एक साथ रहने की कामना करती हूं. आने वाले 12 साल और भी बहुत कुछ आएगा.’
वहीं बात शमिता शेट्टी की करें तो बता दें कि इन दिनों वे बिग बॉस के घर में नजर आ रही हैं पिछले दिनों उनकी तबियत खराब होने के कारण उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर ले जाया गया था। वहीं अब एक बार फिर शमिता बिग बॉस के घर में नजर आ रही हैं।