1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. इस एक्टर की वजह से शाहरुख खान बने थे सुपरस्टार,आज भी एहसानों के नीचे दबे है किंग खान

इस एक्टर की वजह से शाहरुख खान बने थे सुपरस्टार,आज भी एहसानों के नीचे दबे है किंग खान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
इस एक्टर की वजह से शाहरुख खान बने थे सुपरस्टार,आज भी एहसानों के नीचे दबे है किंग खान

रिपोर्ट: गीताजंली लोहनी

नई दिल्ली: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान आज कामयाबी की जिस ऊंचाई पर है वहां पर पहुंचना हर किसी की किस्मत में नहीं है। भले ही आजकल शाहरुख खान के सितारें गर्दिश में है लेकिन उनके स्टारडम का रुतबा आज भी कायम है। अब ये तो हम सभी ही जानते है कि शाहरुख खान जब मुंबई में आये थे तो उन्होंने भी सभी कि तरह फिल्मों में काम पाने के लिए मेहनत की। लेकिन क्या आप जानते है कि फौजी सीरियल के डायरेक्टर और उनके दोस्त विवेक वासवानी ने उनकी काफी मदद् की और फिल्मों में काम दिलवाया।

कहते है कि शाहरुख खान को सबसे पहले हेमा मालिनी ने अपनी फिल्म ‘दिल आसना है’ के जरिए ब्रेक दिया था। पर शाहरुख खान की जो पहली फिल्म रिलीज हुई वो ‘दिवाना’ थी। इस फिल्म की कामयाबी से किंग खान लाइमलाइट में आ गये थे। और फिर अब्बाज मस्तान ने शाहरुख खान को बाजीगर बना दिया ।

लेकिन क्या आप जानते है कि शाहरुख खान को दिवाना में बड़ा ब्रेक कैसे मिला था? दरअसल, दिवाना फिल्म के लिए पहले अभिनेता अरमान कोहली को दिव्या भारती के अपोजिट कास्ट किया गया था। अरमान कोहली ने तो इस फिल्म के लिए फोटोशूट तक किया था। और तो और पहले शेड्यूल की शूटिंग भी पूरी करली थी। लेकिन बाद में किसी वजह से अरमान कोहली ने ये फिल्म छोड़ दी थी।

ऐसे में फिल्ममेकर ने बिना समय गवाएं शाहरुख खान को साइन कर लिया था। फिर इसके बाद जो हुआ वो तो आपको पता ही है। इस पूरे किस्से का खुलासा खुद किंग खान ने एक रियलिटी शो के दौरान किया था। शाहरुख खान के मुताबिक वो आज अपने पास अरमान कोहली वाला दिवाना फिल्म का पोस्टर और फिल्म फेयर अवार्ड संभाले हुए है। अरमान कोहली का फिल्म छोड़ना शाहरुख खान के लिए एक वरदान साबित हुआ, तभी तो आज भी शाहरुख खान इस ब्रेक को अरमान कोहली का एहसान मानते है जो उन्हें स्टारडम की राह तक ले गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...