1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. शाहीन बाग में पुलिस का एक्शन, सभी लंगर संचालक हिरासत में

शाहीन बाग में पुलिस का एक्शन, सभी लंगर संचालक हिरासत में

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शाहीन बाग में पुलिस का एक्शन, सभी लंगर संचालक हिरासत में

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पूरे देश में प्रदर्शन हो रहा है, इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा में दिल्ली का शाहीन बाग रहा क्योंकि यहां पर लगभग 40 दिनों से महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं और इनमें हर उम्र की औरतें रात-दिन वहीं पर रूक कर प्रदर्शन कर रही हैं। और अब शाहीन बाग में पुलिस ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। पुलिस ने मंच से करीब सात-आठ लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले गई है।

लंगर संचालकों को पुलिस ने लिया हिरासत में

इन लोगों को हिरासत में लेकर जैसे ही पुलिस थाने पहुंची तो वहां पर मौजूद कुछ प्रदर्शनकारी भी थाने पहुंच गए। बताते चलें कि, शाहीन बाग प्रदर्शन तब नया रूप ले लिया जब वहां पर भारी मात्रा में महिलाएं इसके विरोध में पहुंची। और इस दौरान वहां पर प्रदर्शनकारियों के लिए कुल पांच लंगर लगाया गया। अब पुलिस ने इन पांचो लंगर के संचालकों को हिरासत में लेकर उन्हें किसी गुप्त स्थान पर ले गई है, जहां पर पुलिस उनसे पूछताथ करेगी।

पुलिस ने दी सड़कों पर लगी दुकानों को हटाने की चेतावनी

पुलिस ने सड़कों पर लगी दुकानों को हटाने की चेतावनी देते हुए लंगर के लिए लगे तंबू को भी हटा दिया है। वहीं पुलिस से नाजार प्रदर्शनकारी जबरन पूरे इलाके की दुकानों को बंद कराने की कोशिश कर रहे हैं। शाहीन बाग से सटे दूसरे इलाके की दुकानों को बंद कराकर प्रदर्शनकारी थाने पर घेराव कर पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रदर्शन से पड़ा यातायात पर भारी असर

शाहीन बाग में प्रदर्शन के कारण यातायात पर भारी असर पड़ा है, क्योंकि इसके चलते कालिंदी कुंज मार्ग को पूरी तरह से बंद करना पड़ा, जिसके चलते नोएडा से दिल्ली और दिल्ली से नोएडा आने जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बताते चलें कि, शाहीन बाग में हो रहे प्रदर्शन को लेकर हाल ही में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा था कि, औरतें और बच्चें सड़कों पर हैं, और पुरुष घर में राजाई में सो रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...