1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. Sensex में 437 अंक का उछाल, Nifty ने एक बार फिर छुआ 13,600 अंक का स्तर, HUL व इन शेयरों में रही तेजी

Sensex में 437 अंक का उछाल, Nifty ने एक बार फिर छुआ 13,600 अंक का स्तर, HUL व इन शेयरों में रही तेजी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Sensex में 437 अंक का उछाल, Nifty ने एक बार फिर छुआ 13,600 अंक का स्तर, HUL व इन शेयरों में रही तेजी

वैश्विक बाजारों में सकारात्मक संकेतों के बीच इन्फोसिस (Infosys), हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) और टीसीएस (TCS) के शेयरों में लिवाली से प्रमुख घरेलू सूचकांक Sensex में 437 अंक का उछाल देखने को मिला। BSE का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 437.49 अंक यानी 0.95 फीसद के उछाल के साथ 46,444.18 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह NSE Nifty 134.80 अंक या एक फीसद की तेजी के साथ 13,601.10 के स्तर पर बंद हुआ। Sensex पर HUL के शेयरों में सबसे ज्यादा तीन फीसद के आसपास का उछाल देखने को मिला।

हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के अलावा इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, टीसीएस और भारती एयरटेल के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए।

रिलायंस सिक्योरिटीज में प्रमुख (स्ट्रेटेजी) बिनोद मोदी के मुताबिक सकारात्मक वैश्विक संकेतों और आईटी, पीएसयू बैंकों एवं फार्मा कंपनियों के शेयरों में मजबूत लिवाली के दम पर घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती गिरावट के बाद रिकवरी देखने को मिली।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...