1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. नियुक्ति : ‘HNN 24X7’ के मैनेजिंग एडिटर बने वरिष्ठ पत्रकार सरोज अवस्थी

नियुक्ति : ‘HNN 24X7’ के मैनेजिंग एडिटर बने वरिष्ठ पत्रकार सरोज अवस्थी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नियुक्ति : ‘HNN 24X7’ के मैनेजिंग एडिटर बने वरिष्ठ पत्रकार सरोज अवस्थी

रीजनल न्यूज़ चैनल HNN 24X7 { UP/ UK } से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। दरअसल HNN में वरिष्ठ पत्रकार सरोज अवस्थी जी को मैनेजिंग एडिटर बनाया गया है।

HNN न्यूज़ के एडिटर इन चीफ जितेंद्र शर्मा ने सरोज जी की नियुक्ति की पुष्टि की है। आपको बता दे कि सरोज अवस्थी को मीडिया में काम करने का 25 वर्षों से भी अधिक का अनुभव है।

1988- 1991 में दैनिक जागरण, कानपुर में मैनेजर के पद पर उन्होंने कार्य किया। इसके बाद 1991 से 1992 राष्ट्रीय सहारा कानपुर में वहीं 1992 से 1994 पॉयनियर, स्वतंत्र भारत के साथ वो जुड़े।

इसके बाद कानपुर में 1994 से 1998 तक उन्होंने दैनिक जागरण, यूनिट मैनेजर के तौर पर अपनी सेवाएं दी।

1998 से 2011 तक दैनिक जागरण आगरा के वो चीफ जनरल मैनेजर रहे और रेजिडेंट एडिटर भी बने।

जनवरी 2013 के बाद ये चीफ जनरल मैनेजर और स्टेट हेड झारखंड (भुवनेश्वर और कोलकाता) भी रह चुके हैं।

आपको बता दे कि यूपी के लोकप्रिय न्यूज़ चैनल HNN ने हाल ही में वरिष्ठ टीवी पत्रकार अमर आनंद को अपना कंसल्टिंग एडिटर बनाया था।

अमर आनंद इस चैनल में अपना नया न्यूज कॉमेडी शो ‘खबर ले लो… खबर’ लेकर आ रहे हैं।

अमर आनंद दिल्ली पुलिस, यूपी पुलिस, बिहार पुलिस के न सिर्फ सरकारी प्रोग्राम कर चुके हैं बल्कि उनके प्रोग्राम में सीआरपीएफ और आईटीबीपी के जवान भी शामिल हो चुके हैं।

HNN न्यूज़ के एडिटर इन चीफ जितेंद्र शर्मा ने बात करते हुए बताया कि मीडिया के इस बदलते दौर में लोगों तक खबरें अलग अंदाज़ में पहुंच सके ये आज एक बड़ी चुनौती है।

उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में डिजिटल की बढ़ती पहुंच को भी हम नजरअंदाज नहीं कर सकते है।

उन्होंने बताया कि आने वाले समय में ऐसे और बड़े बदलाव प्रबंधन स्तर पर देखने को मिल सकते है और वो अपने दर्शकों को एक बेहतरीन स्तर का कंटेंट पेश करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...