1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. वरिष्ठ पत्रकार भूपेंद्र चौबे ने शुरू किया नया सफर : जानिए

वरिष्ठ पत्रकार भूपेंद्र चौबे ने शुरू किया नया सफर : जानिए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वरिष्ठ पत्रकार भूपेंद्र चौबे ने शुरू किया नया सफर : जानिए

CNN News 18 के पूर्व एग्जिक्यूटिव एडिटर भूपेंद्र चौबे ने अपने करियर की नई पारी का आगाज कर दिया है। उनके बारे में खबर है कि आंध्र प्रभा पब्लिकेशन ने उन्हें एडिटर-इन-चीफ और सीईओ के पद पर नियुक्त किया है।

अपनी नई भूमिका में वह अखबार के 12 एडिशन, अंग्रेजी न्यूज चैनल India Ahead और कंपनी के रीजनल कामों की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

भूपेंद्र चौबे का कहना है कि आने वाला समय डिजिटल का है। इस सफर को आगे ले जाने के लिए देश के कुछ जाने-माने बुद्धिजीवी एक रोडमैप के तहत मिलकर मेरे साथ आए हैं।

हम लोकल और ग्लोबल दोनों होना चाहते हैं। इंडिया अहेड को सिर्फ टीवी चैनल और प्रिंट पब्लिकेशन नहीं होना है, बल्कि यह समय इसे तकनीकी युक्त मल्टी-प्लेटफॉर्म न्यूज ऑर्गनाइजेशन बनाने का है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...