कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य और छत्तीसगढ़ के प्रभारी पीएल पुनिया कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं, इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है।
उन्होंने ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘‘रायपुर से दिल्ली पहुंचने पर कोरोना की जांच में पत्नी व मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि हम दोनों को कोई भी लक्षण नहीं है, हमने खुद को क्वॉरन्टीन कर लिया है।’’
रायपुर से दिल्ली पहुंचने पर कोरोना की जांच में पत्नी व मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि हम दोनों को कोई भी लक्षण नहीं है, हमने खुद को व्यक्तिगत आईशोलेशन में कर लिया है।
इस महामारी में शारीरिक दूरी ही सबसे सही उपचार है, जरूरत महसूस होने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें ।
— P L Punia (@plpunia) October 12, 2020
आप को बता दे कि पुनिया से पहले कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। मोतीलाल वोरा, अहमद पटेल, अभिषेक मनु सिंघवी, तरूण गोगोई, आरपीएन सिंह तथा पार्टी के कुछ अन्य नेता पिछले कुछ महीनों में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।
उपराष्ट्रपतियों राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल सहित सत्तापक्ष तथा विपक्ष के कई अन्य नेता भी इस वायरस से संक्रमित हुए। बता दें कि इससे पहले कर्नाटक में कांग्रेस के पूर्व मुख्य़मंत्री सिद्धारमैया भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे।