कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा कोरोना पॉजिटिव गए हैं और उन्हें नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है। उनके करीबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। वह 91 साल के हैं। वोहरा इसी साल अप्रैल तक राज्यसभा के सदस्य थे।
कांग्रेस के संगठन में कुछ सप्ताह हुए फेरबदल से पहले तक वह पार्टी के महासचिव (प्रशासन) थे। वह अतीत में केंद्र सरकार में कई विभागों के मंत्री, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल और कांग्रेस के कोषाध्यक्ष भी रहे हैं।
वोरा से पहले कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता कोविड की चपेट में आ चुके हैं। अहमद पटेल, अभिषेक मनु सिंघवी, तरूण गोगोई, आरपीएन सिंह तथा पार्टी के कुछ अन्य नेता पिछले कुछ महीनों में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।