रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी
मुंबई : बॅालीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं । सान्या बीते दिन 25 फरवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही थी । बता दें कि सान्या कल 29 साल की हो गयी । इस मौके पर सान्या की कई बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं ।

बता दें कि सान्या की ये तस्वीरें एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है । जिसमें सान्या का बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है । तस्वीरों में सान्या मस्ती करती नज़र आ रही हैं । तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते ही उनकी फोटो पर लाखों लाइक मिल चुके हैं । मालूम हो कि सान्या के इंस्टाग्राम पर 18 लाख से ज्यादा लोग फॉलोअर्स हैं ।

मालूम हो कि सान्या ने फिल्म दंगल से बॅालीवुड में डेब्यू किया था । फिल्म में सान्या की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था । सान्या ने इस मूवी में मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर किया था ।

वहीं, सान्या के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म बधाई हो में अभिनय किया था । जिसमें एक्ट्रेस सान्या आयुष्मान खुराना के साथ लीड रोल में नजर आई थीं । फिल्म जबरदस्त हिट रही थी । इसके अलावा सान्या फिल्म फोटोग्राफ में भी एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आई थीं ।