{ कासगंज से बॉबी ठाकुर की रिपोर्ट }
कासगंज शहर के छर्रा कासगंज रोड पर संचालित मायादेवी एकेडमी पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ।स्कूली बाल वैज्ञानिकों द्वारा बनाये गये माॅडल प्रोजेक्ट, कलाकृतियों की सराहना की गई।

विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम के मुख्य अथिति नगर पालिका चैयरमैन पति राजबीर सिंह और सोरों नगर पालिका ईओ कुलकुमल सिंह यादव थे। जिन्होंने फीता काटकर तथा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्जवलित और माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

बाद में बाल विज्ञानिको द्वारा लगाये ग माॅडल प्रोजेक्टों, कला कृतियों की अथितियों ने सराहना की।छात्रा कशिश यादप ने स्मार्ट सिटी के माॅडल प्रस्तुत किया तो जेसीबी का रनिंग माॅडल और मधुशील ने एअर कम्प्रेशर के अलावा अन्य बाल विज्ञानिकों ने अपनी अपनी कलाओ को बेहतरीन प्रस्तुति दी।

स्कूल प्रबंधक अजयपाल सिंह, निदेशक जसबीर सिंह यादव, प्रधानाचार्य शिव कुमार पाठक ने अथितियों का स्वागत सत्कार कर आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन शेरवानी इंटर काॅलेज नगरिया के प्रवक्ता नरेन्द्र सिंह यादव ने किया। कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे कुलकमल सिंह यादव ने स्कूल प्रबंध का आभार जताते हुए बाल वैज्ञानिकों का उत्साह वर्धन किया और वेस्ट से अच्छी चीज बनाने के लिए प्रेरित किया।