रिपोर्ट: नंदनी तोदी
देहरादून: देहरादून में आज मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कैबिनेट की राज्य सचिवालय में अहम बैठक होनी है। इस बैठक में तीरथ कई अहम मुद्दों पर मुहर लगा सकते हैं।
कैबिनेट की बैठक आज शाम पांच बजे होगी। कैबिनेट में पहली से पांचवी कक्षा तक स्कूल खोले जाने को लेकर प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही कैबिनेट महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की महालक्ष्मी योजना के प्रस्ताव पर भी मुहर लगा सकती है। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों पर भी कैबिनेट मंथन करेगी और कुछ निर्णय ले सकती है।

आशंकाए जताई जा रही है कि इस बैठक में राज्य सरकार, 5वीं तक के प्राइमरी बच्चों के लिए 15 अप्रैल से कक्षाएं शुरू करने का निर्णय ले सकती है। प्रदेश में जहा एक तरफ कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन काफी चिंतक है, उसी बीच कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्द्यनजर ये फैसला अभिभावकों को सोच समझ के लेना होगा।
अभिभावकों का कहना है कि कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में बच्चों को स्कूल भेजना किसी खतरे से खाली नहीं है। क्योंकि, स्कूल भी अभिभावकों को खुद के रिस्क पर स्कूल भेजने की बात कह रहे हैं।

उनका कहना है कि फिलहाल छोटे बच्चों के लिए स्कूल खोलने के निर्णय पर सरकार को पुनर्विचार करना चाहिए और स्कूलों को पहले की तरह ऑनलाइन क्लास से बच्चों को पढ़ाने के निर्देश दे। कोरोना के मामले में तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में बच्चों को स्कूल भेजना किसी खतरे से कम नहीं है। सरकार को चाहिए कि स्थिति सामान्य होने तक बच्चों को स्कूल भेजने के निर्णय पर पुनर्विचार करे। पहले की तरह ऑनलाइन क्लास के माध्यम से पढ़ाई शुरू करवाई जाए।