Entertainment News: टीवी एक्ट्रेस भी हॉटनेस के मामले में बॉलीवुड हसीनाओं से कम नहीं होतीं। बल्कि कुछ तो अपनी बोल्ड अदाओं से बॉलीवुड एक्ट्रेस का भी पत्ता काट देती हैं। उन्हीं एक्ट्रेस की लिस्ट में आती हैं संजीदा शेख (Sanjeeda Shaikh)। जिनकी हॉट फोटोज सोशल मीडिया पर गदर मचा रही हैं।
बोल्डनेस की सारी हदों को संजीदा ने किया पार
संजीदा शेख (Sanjeeda Shaikh) ने इस बार सिर्फ टावल के साथ फोटोशूट करवाया है। अपने इस फोटोशूट के एक वीडियो को संजीदा शेख ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में संजीदा शेख की कई सारी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें नजर आ रही हैं। वीडियो देखकर कहा जा सकता है कि वह अलग-अलग पोज में तस्वीर क्लिक करवा रही हैं। वीडियो में संजीदा शेख का बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज देखते ही बन रहा है।
View this post on Instagram
संजीदा ने सिर्फ तौलियें में शेयर की हॉट फोटो
वीडियो में संजीदा शेख (Sanjeeda Shaikh) खुद को एक तौलिये से ढ़कती हुई नजर आ रही हैं। संजीदा अपने हाथ से तौलिया पकड़े हुई दिखाई दे रही है। इस दौरान उनका नो मेकअप लुक में नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर उनके नए फोटोशूट का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। संजीदा शेख के फैंस सहित तमाम सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं।
पहले भी कई बार हॉट फोटो को किया है शेयर
इससे पहले संजीदा शेख (Sanjeeda Shaikh) ने अपनी एक हॉट और बोल्ड तस्वीर शेयर करने की वजह से चर्चा में थीं। हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर और शेयर की थी। इस तस्वीर में संजीदा बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आ रही थीं। संजीदा शेख ने यह तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की थी। इस तस्वीर में उन्होंने डीप नेक टॉप पहना हुआ था। तस्वीर में संजीदा के एब्स भी साफ नजर आ रहे थे।
आपको बता दें कि संजीदा शेख (Sanjeeda Shaikh) ने छोटे पर्दे से अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने ‘क्या होगा निम्मो का’, ‘लव का है इंतजार’ और ‘एक हसीना थी’ जैसे धारावाहिकों में काम किया है। इन दिनों संजीदा शेख फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर रही हैं। संजीदा शेख को फिल्म ‘तैश’ में देखा गया था। जिसमें उनके काम की खूब सराहना की गई।