1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. एक बार चार्ज करने पर 5 दिन तक चलेगा ये फोन, SAMSUNG ने भारत में किया लॉन्च…

एक बार चार्ज करने पर 5 दिन तक चलेगा ये फोन, SAMSUNG ने भारत में किया लॉन्च…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक बार चार्ज करने पर 5 दिन तक चलेगा ये फोन, SAMSUNG ने भारत में किया लॉन्च…

रिपोर्ट: निहाल राठौर
नई दिल्ली: चाइनीज स्मार्ट फोन कंपनियां जैसे oppo, realme, redmi, और oneplus। सभी कंपनियां भारतीय बाजार मे अपना दबदबा बनाने के लिए एक से एक बेहतरीन फोन लांन्च कर रहीं है। वहीं कोरियाई कंपनी Samsung भी इस रेस मे साथ-साथ चल रहा है। आज Samsung ने Galaxy A32 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत को देखते हुए इसे बजट फोन के श्रेणी मे रखा गया है।
Galaxy A32 स्मार्टफोन अब भारत में आधिकारिक तौर पर उपलब्ध है। कंपनी ने आधिकारिक साइट पर कीमत का भी खुलासा किया है। सैमसंग गैलेक्सी A32 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन की कीमत 21,999 रुपये है।

एस्पेसिफिकेसन:

फोन का मुख्य फीचर इसका AMOLED 90Hz पैनल है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडिया टेक हेलियो G80 SoC प्रोसेसर मौजूद है। इसमें 5,000mAh की बैटरी भी दी गई है, जो कि खुद मे एक पावरबैंक का काम करेगा। फोन 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 20 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक देगा। फोन का वजन 184 ग्राम है। साथ ही इसमे 64MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप और बहुत कुछ है।

कैसे खरीदें:

हालांकि, अभी तक इसकी बिक्री और ऑनलाइन उपलब्धता के बारे मे नही बताया गया है। टिप्सटर इशान अग्रवाल ने दावा किया कि 5 मार्च को भारत में इसकी बिक्री की जाएगी। सैमसंग की साइट से पता चल रहा है कि ग्राहक गैलेक्सी ए 32 को ऑफलाइन स्टोर्स, ऑनलाइन और सैमसंग के आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते है।

कलर वेरिएंट:

सैमसंग हमेशा से अपने ग्राहकों के लिए कई कलर वेरिएंट मे फोन को लांच करता है। यह फोन भी चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा, जिसमें वायलेट, ब्लैक, ब्लू और व्हाइट शामिल हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...