GSMArena ने सबसे पहले इस लिस्टिंग को सार्वजनिक किया। इसके मिताबिक, आने वाला सैमसंग स्मार्टफोन अब ब्लूटूथ सर्टिफाइड है।
सैमसंग गैलेक्सी ए12 5G के कवर की तस्वीरें भी कुछ दिनों पहले ऑनलाइन लीक हुईं थी। इससे संकेत मिले थे कि फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले हो सकती है।
स्मार्टफोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर व 3.5 एमएम हेडफोन जैक और नीचे की तरफ यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए जाने का भी पता चला है।
सैमसंग गैलेक्सी ए12 को सबसे पहले सैमसंग की रूस की वेबसाइट के सपॉर्ट पेज पर इसी मॉडल नंबर के साथ देखा गया था।
लिस्टिंग से पता चलता है कि हैंडसेट में 3 GB रैम होगी। हालांकि, फोन को और ज्यादा रैम व स्टोरेज के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच से खुलासा हुआ है कि गैलेक्सी ए12 में मीडियाटेक हीलियो पी35 (MT6765) प्रोसेसर और ऐंड्रॉयड 10 दिया जाएगा।
अगस्त में आई एक रिपोर्ट में पता चला था कि सैमसंग गैलेक्सी ए12 में 32 जीबी व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी। रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि हैंडसेट को ब्लैक, ब्लू, रेड और वाइट कलर में लॉन्च किया जा सकता है।