1. हिन्दी समाचार
  2. जरूर पढ़े
  3. ‘असम को अलग कर देंगे’ वीडियो पर संबित पात्रा ने शाहीन बाग को ‘तौहीन बाग’ कहा

‘असम को अलग कर देंगे’ वीडियो पर संबित पात्रा ने शाहीन बाग को ‘तौहीन बाग’ कहा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
‘असम को अलग कर देंगे’ वीडियो पर संबित पात्रा ने शाहीन बाग को ‘तौहीन बाग’ कहा

नागरिकता संशोधन कानून का पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहा है, इस बीच एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें ‘असम को भारत से अलग कर देने’ की बात कही जा रही है। इसपर अब राजनीति तेज हो गया है। बीजेपी ने उस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया है कि, यह शाहीन बाग का है और वहां भारत के टुकड़े करने की साजिश रची जा रही है।

शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संबित पात्रा ने एक कविता सुनाते हुए कहा कि, प्रदर्शन की जगह शाहीन बाग नहीं, बल्कि दिशाहीन बाग है, तौहीन बाग है। इसके साथ ही उन्होंने अरविंद केजरीवाल और राहुला गांधी पर भी निशाना साधा है। पात्रा ने कहा कि, मैं शाहीन बाग हूं, जी हां मैं शाहीन बाग हीं। हाथ तिरंगा, मन में दंगाअमन चैन को डसने वाला, मैं जहरीला नाग हूं, हां मैं शाहीन बाग हूं। महिलाओं के आड़ में, नफरत की बाड़ में हर शहर में लाल चौक हूं, मैं पाक-परस्तो का सब्जबाग हूं, मैं शाहीन बाग गूं। हो कत्लेआम, हो सड़ जाम, मेरा मकसद है देश जले। मैं नफरत की छुपी आग हूं, मैं शाहीन बाग हूं।

संबित पात्रा ने दावा किया कि शाहीन बाग में प्रदर्शन के नाम पर भारत के टुकड़े करने की शाजिश चल रही है। उन्होंने कहा कि, वहां खुलेआम आगजनी, खुले जिहाद का आवाहन किया जा रहा है। असम को अलग करने की बात की जा रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल ने शाही बाग का खुला समर्थन किया था। अब फिर दोनों को सबके सामने आकर बोलना चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...