संभल – किसानों के बाद अब धरती के भगवान भी केंद्र सरकार के एक फैसले के खिलाफ हड़ताल पर चले गए हैं। आयुर्वेदिक डिग्री वाले डॉक्टरों को सर्जरी करने का अधिकार दिए जाने के फैसले का एलोपैथी डिग्री धारक चिकित्सकों ने विरोध कर दिया है। अगले 24 घंटे के लिए चिकित्सकों ने ओपीडी सेवा ठप कर दी है। जिससे मरीजों के लिए दिक्कतें पैदा हो गई है।
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने हाल ही में आयुर्वेदिक डॉक्टर को सर्जरी की अनुमति देने का फैसला किया है। जिसका इंडियन मेडिकल एसोसिएशन विरोध कर रही है। इसी विरोध के चलते आज पूरे देश भर में चिकित्सक हड़ताल पर हैं, तो वही संभल जिले में भी हड़ताल का असर साफ देखा जा रहा है।
आईएम से जुड़े चिकित्सक सरकार के इस फैसले के खिलाफ खड़े हो गए हैं और विरोध दर्ज करते हुए कह रहे हैं कि सरकार को अपना फैसला वापस लेना चाहिए।
उधर धरती के भगवान के हड़ताल पर चले जाने से मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। क्योंकि अगले 24 घंटे के लिए जिस तरह से चिकित्सक हड़ताल पर गए हैं। उससे मरीजों के लिए दुश्वारियां पैदा हो गई हैं।