रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी
नई दिल्ली: तेलुगु फिल्मों की सुपरहिट एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी अपनी हिट फिल्मों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती है। एक्ट्रेस सामंथा इन दिनों भी काफी सुर्खियों में चल रही है लेकिन इस वक्ते उनके सुर्खियों में रहने की वजह फिलहाल उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि उनकी फोटो हैं। जी हां एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मोनोक्रोम फोटो शेयर की है जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही है ।
इस फोटो को शेयर करते ही सामंथा के फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे है। इस फोटो में सामंथा बॉब कट में नजर आ रही हैं, उन्होंने आंखों में काजल लगाया हुआ है। तो वहीं अपनी मोनोक्रोम फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा कि “हाय, कुछ देर हो गई है”। नीचे देखें एक्ट्रेस की ये फोटो-
View this post on Instagram
बता दें कि अभिनेत्री जल्द ही मनोज बाजपेयी अभिनीत लोकप्रिय सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के दूसरे सीजन में दिखाई देंगी। इस सीजन में शरद केलकर, प्रियामणि, शारिब हाशमी, दर्शन कुमार, सनी हिंदुजा, श्रेया धनवंतरी, शहाब अली, वेदांत सिन्हा और महक ठाकुर भी हैं। और बताते चलें कि फेमस सीरीज’द फैमिली मैन’ का दूसरा चैप्टर 12 फरवरी को रिलीज होना था लेकिन अब इसे गर्मियों तक के लिए पोस्टपोन्ड कर दिया गया है । फिलहाल अब तक इस सीरीज के रिलीज की तारीख सामने नहीं आयी है।