कोरोना वायरस के कारण देश के सारे सिनेमाघर बंद है और ना ही फिल्मों की शूटिंग हो रही है। ऐसे में सुपरस्टार सलमान खान अपने फार्म हाउस पर समय बिता रहे है और कुदरत के साथ चहलकदमी कर रहे है।
सलमान ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो ट्रेक्टर चलाते दिख रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान खान बुआई करने के लिए खेत की जमीन को समतल कर रहे हैं।
सलमान खान ने जैसे ही यह वीडियो शेयर किया यह वीडियो आग की तरह वायरल हो गया है ,अब तक इसे लाखों लोग देख चुके है और लोग इसे जमकर शेयर कर रहे है।
इससे पहले भी सलमान खान खेत में काम करते हुए दिखाई दिए है और उन्होंने कई बार इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की है।