1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Bigg Boss 19 : सलमान खान ने तान्या मित्तल की गेम प्लानिंग पर उठाए सवाल

Bigg Boss 19 : सलमान खान ने तान्या मित्तल की गेम प्लानिंग पर उठाए सवाल

सलमान खान ने Bigg Boss 19 के वीकएंड का वार में तान्या मित्तल की गेम प्लानिंग पर सवाल उठाए।तान्या और अमाल मलिक के रिश्ते को लेकर शो में नई बहस छिड़ गई है।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Bigg Boss 19 : सलमान खान ने तान्या मित्तल की गेम प्लानिंग पर उठाए सवाल

रियलिटी शो बिग बॉस 19 इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। हर सप्ताह वीकएंड का वार एपिसोड में शो के होस्ट सलमान खान प्रतियोगियों की क्लास लगाते हैं और घर के अंदर चल रही हलचल पर अपनी राय रखते हैं। हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान तान्या मित्तल पर भड़कते नज़र आ रहे हैं।

सलमान ने लगाई तान्या की क्लास

नए प्रोमो में सलमान खान तान्या से कहते दिख रहे हैं, “तान्या, आपका नॉमिनेशन प्लान तो बर्बाद हो गया। आपने इतना बिल्डअप दिया कि मैं सबके सामने अमाल को भैया बोलूंगी, लेकिन किसी को फर्क नहीं पड़ा। अब भैया से सैंया पर तो जा नहीं सकते।” सलमान का यह तंज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने तान्या की गेम प्लानिंग को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि अगर यही उनका गेम है तो यह किसी को भी प्रभावित नहीं कर रहा।

तान्या और अमाल की नजदीकियों पर उठे सवाल

गौरतलब है कि शो में पहले तान्या मित्तल और अमाल मलिक की बढ़ती नजदीकियां चर्चा में थीं। हालांकि बाद में दोनों के बीच मनमुटाव देखने को मिला। अमाल ने तान्या को नकली कहा था, जिसके बाद तान्या का दिल टूट गया था। नॉमिनेशन टास्क के दौरान तान्या ने अशनूर कौर और कुनिका सदानंद को नॉमिनेट किया था।

डबल एविक्शन से बढ़ा ड्रामा

इस हफ्ते शो में डबल एविक्शन हुआ है। पहले नीलम गिरी को घर से बाहर किया गया, और अब दूसरा नाम जिसने सभी को चौंका दिया, वह है अभिषेक बजाज। शुरुआत से ही अभिषेक को एक स्ट्रॉन्ग प्लेयर माना जा रहा था, लेकिन वोटिंग रिजल्ट ने सबको हैरान कर दिया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...