1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. सलमान खान ने बंदरों को खिलाया चिप्स और केला, बंदरों ने की ऐसी हरकत; देखें VIDEO

सलमान खान ने बंदरों को खिलाया चिप्स और केला, बंदरों ने की ऐसी हरकत; देखें VIDEO

सलमान खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान बदंरों को अपने हाथों से चिप्स खिला रहे हैं।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सलमान खान ने बंदरों को खिलाया चिप्स और केला, बंदरों ने की ऐसी हरकत; देखें VIDEO

मुंबई: बॉलीवड के दबंग यानी सलमान खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है, फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में रहते है। सलमान खान अपने परिवार से बेहद प्यार करते हैं और ये बात वह कई बार जाहिर भी कर चुके हैं।

 

वही सोशल मीडिया पर सलमान खान और इनती भतीजी आयक शर्मा का वीडियो वायरल हो रहा है। जहां सलमान जिसमें उन्हें बंदरों को खाना खिलाते देखा जा सकता है। उसकी भतीजी आयत शर्मा ने भी केले खिलाते नजर आए। आयत सलमान की बहन अर्पिता खान और अभिनेता आयुष शर्मा की दूसरी संतान हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं, उनके फैंस इस वीडियो में जमकर कमेंट कर रहे है।

दरअसल, सलमान खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान बदंरों को अपने हाथों से चिप्स खिला रहे हैं।

इसके बाद वह वीडियो में अपनी लाडली भांजी आयत को गोद में लिए नजर आते हैं और फिर नन्ही आयत बंदरों को चिप्स खिलाती हैं। इस दौरान आयत काफी ज्यादा खुश होती हैं और वह खुशी में तालियां बजाने लगती हैं। इतना नहीं, सलमान आयत के हाथ में केला भी देते हैं, जो आयत बंदरों को दे देती हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान खान ने एक मजेदार कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा है, ‘बंदर।’ सोशल मीडिया पर सलमान खान का ये वीडियो काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को महज कुछ समय में लाखों बार देखा गया है। इतना ही नहीं, फैंस भी इस वीडियो पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...