1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सहारनपुर: हाईवे पर देर रात्रि हुआ सड़क हादसा, छह घायल

सहारनपुर: हाईवे पर देर रात्रि हुआ सड़क हादसा, छह घायल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सहारनपुर: हाईवे पर देर रात्रि हुआ सड़क हादसा, छह घायल

{ सहारनपुर से आज़म खान की रिपोर्ट }

खबर सहारनपुर से है जहां अंबाला हाईवे पर देर रात्रि हुआ सड़क हादसा हुआ है जिसमे छह घायल हुए है, दरअसल अंबाला रोड पर देर रात्रि ओवरटेक करते हुए हौंडा सिटी व टाटा मैजिक की भिड़ंत हो गयी है।

हौंडा सिटी से हुई भिंड़त में टाटा मैजिक सड़क के बीचो-बीच पलटा, जिसमें सवार 6 महिलाएं गंभीर रूप से हुई घायल।

इसके बाद ग्रामीणों ने दी पुलिस को घटना की सूचना, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भिजवाया।

बताया जा रहा है कि हौंडा सिटी सवार हरियाणा के चंडीगढ़ निवासी सोमपाल हरिद्वार से परिवार को गंगा स्नान कराकर वापस लौट रहा था।जिनकी अम्बाला हाईवे पर टाटा मैजिक से टक्कर हो गई, टक्कर लगते ही टाटा मैजिक हवा में उछलकर पलट गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...