1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सहारनपुर : क्रय केंद्र पर धान तोलने से इनकार, किसानों का प्रदर्शन

सहारनपुर : क्रय केंद्र पर धान तोलने से इनकार, किसानों का प्रदर्शन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सहारनपुर : क्रय केंद्र पर धान तोलने से इनकार, किसानों का प्रदर्शन

सहारनपुर : सूबे की भाजपा सरकार में किसान धान बेचने के लिए भी तरस रहे है। पिछले दस दिनों से किसानों की धान से लदी ट्रालियां क्रय केंद्र पर खड़ी हैं। लेकिन क्रय केंद्र प्रभारी खरीदने से इनकार कर रहा है। धान खरीदने से इंकार करने पर किसानों का गुस्सा भड़क गया। किसानों ने धान क्रय केंद्र घुन्ना-3 पर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया।

दरअसल, पूरा मामला धान क्रय केंद्र घुन्ना-3 का है। गुरुवार को किसान धान क्रय के केंद्र घुन्ना-3 पर पहुँचे और जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद किसानों ने क्रय केंद्र प्रभारी का घेराव करते हुए हंगामा किया।

 

किसानों का आरोप है कि पिछले 10-12 दिनों से उनकी ट्रालियां धान क्रय केंद्र पर खड़ी हैं। लेकिन केंद्र प्रभारी उनका धान नही तोल रहे है। किसानों का कहना है कि डीएम के आदेशों के बाद भी उनका धान नही खरीदा जा रहा।

किसानों का कहना है कि मौसम खराब हो रहा है जिससे उनका धान भीग सकता है। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर 2 दिन के अंदर उनकी समस्या का समाधान नही हुआ तो वे धरना देने व हाइवे जाम करने से भी पीछे नही हटेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...