{ नरेश की रिपोर्ट }
बाबा केदार की पंचमुखी डोली रविवार को ऊखीमठ से केदारधाम के लिए रवाना होगी। पहले दिन डोली गौरीकुंड में रात्रि विश्राम करेगी। कोरोना संक्रमण के चलते डोली को गाड़ी से एक ही दिन में गौरीकुंड पहुंचाया जाएगा।
27 अप्रेल को गौरीकुंड से लिनचोली में दूसरे पड़ाव पर करेगी रात्रि विश्राम। 28 को लिनचोली से निकलकर बाबा की डोली पहुँचेगी केदारधाम में । 29 अप्रैल को 6 बजकर 10 मिनट खुलेंगे बाबा के कपाट।

इस बार कोरोना संक्रमण के चलते डोली के साथ लोगों को जाने की अनुमति नहीं दी गई है जबकि पूजा और परम्परा को निभाने के लिए भी निर्धारित लोगों को ही पास जारी किए जाएंगे।
प्रशासन ने डोली के साथ जाने वाले सूचीवद्ध लोगों को भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिए हैं।