1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. CAA विरोधियों की मोहन भागवत ने दी नसीहत, कहा- संविधान ने हर नागरिक को बनाया है राजा।

CAA विरोधियों की मोहन भागवत ने दी नसीहत, कहा- संविधान ने हर नागरिक को बनाया है राजा।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
CAA विरोधियों की मोहन भागवत ने दी नसीहत, कहा- संविधान ने हर नागरिक को बनाया है राजा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत ने गोरखपुर में गणतंत्र दिवस से मौके पर झंडा फहराया। इस दौरान उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून पर हो रहे विरोध पर उन्होंने लोगों को नसीहत दी। उन्होंने इशारो ही इशारों में कहा कि संविधान ने देश के हर नागरिक को राजा बनाया है। राजा के पास अधिकार है लेकिन अधिकारों के साथ सब अपने कर्तव्य और अनुशासन का भी पालन करें।

इस दौरान उन्होंने राष्ट्रगान के बाद भारत माता के चित्र पर फूल अर्पित की। आपको बता दें कि मोहन भागवत 23 जनवरी से गोरखपुर में हैं। वह यहां पर पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय प्रचारकों के साथ बैठक कर पहले दिन सह सरसंघचालक दत्तात्रेय होशबोले ने कुटुम्ब प्रबोधन और सामाजिक समरसता पर व्यक्तव्य दिया था। दूसरे दिन मोहन भागवत ने स्वंय सेवको और प्रचारकों का मार्गदर्शन किया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...