{ रुड़की से सुनील पटेल की रिपोर्ट }
रुड़की के पनियाला गांव में हर साल की भांति इस बार भी रविदास जयंती की शोभायात्रा निकाली गई लेकिन इस बार मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक अलग ही संदेश पहुंचाया है।

जहां 1947 के बाद पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोग रविदास जयंती की शोभायात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और फूल मालाओं से सभी का स्वागत किया और छतों से फूलों की बरसात भी की गई है।

अब देखने वाली बात यह है कि ऐसा आजादी के बाद पहली बार हुआ है जिसमे इस तरह दूसरे समुदाय के लोगो ने एकता की मिसाल दी अब जनता में इसका क्या संदेश जाता है वही शोभायात्रा में चल रहे जिम्मेदार लोग अपनी जिम्मेदारी निभा रहे है।

लेकिन इस बार अलग अलग 4 जगहों पर भव्य स्वागत किया गया अब इससे यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिस तरह से इस बार भाई चारे का संदेश मुस्लिम समुदाय के लोगो द्वारा दिया गया है वही अल्पसंख्यक भी पीछे नही रहे उन्होंने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और फूल मालाये पहनाकर स्वागत किया गया।